बगहा के गण्डक नदी में पुल के पाया से टकराई नाव नाविक समेत 15 लोगों को रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने बचाई जान।
ब्यूरो रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
बगहा पुलिस जिला के बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर नदी घाट पर शुक्रवार को तकरीबन 7 से 8 बजे के बीच गंडक नदी में बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची । उसके दौरान बगहा थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल ने मौके पर पहुच बताया कि नदी के उस पार से नाव पर सवार होकर लगभग 15 व्यक्ति नारायणपुर घाट से कैलाश नगर आ रहे थे । जिसके दौरान नदी के किनारे से 100 फीट की दूरी पर बनी पुरानी पुल के पाया से नाव टकरा कर दो टुकड़े मे तब्दील हो गई वही नदी के किनारे बैठे ग्रामीणों की साहसिक पहल से नाविक समेत 15 लोगों को रेस्क्यू कर जान बचा लिया गया । जिसके दौरान बगहा नगर परिषद के कैलाश नगर के वार्ड कमिश्नर भोला यादव ने बताया कि यह एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई वरना बहुत बड़ी घटना हो सकती थी नाव पर अचानक 15 सवार व्यक्तियों के साथ नाव पाया में टकरा गई जिसके चलते यह दुर्घटना घटी। साथ ही सभी लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। बता दें कि सरकार के लाख उपायों के बावजूद भी प्रतिवर्ष यहां दुर्घटना होती रहती है। फिर भी किसान अपने खेतों में काम करने के लिए नाव पर सवार होकर नदी के उस पार जाना पड़ता है। इस तरह से किसान अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी जीविका चलाने के लिए खेती करने के लिए नदी के उस पार जाना पड़ता है। अब देखना है कि सरकार ने कुछ मात्र नाव को ही परमिशन दिया है। जो इस नाव की दुर्घटना हुई है वह अनुमति के दायरे में है कि नहीं । इसके लिए आपदा प्रबंधन जांच कर रही है।

