*पतंजलि को मिली कोरोनिल बेचने की इजाजत, इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर आयुष मंत्रालय ने दी परमिशन*
पतंजलि को आखिरकार लंबे विवाद के बाद कोरोनिल को बेचने की इजाजत मिल गई है. केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पतंजलि कोरोनिल को बेच सकती है, लेकिन केवल इम्युनिटी बूस्टर के रूप में.पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसके और मंत्रालय के बीच अब कोई मतभेद नहीं है. बता दें कि पिछले हफ्ते आयुष मंत्रालय ने जांच किए जाने तक पतंजलि को कोरोनिल नहीं बेचने को कहा था.

