श्यामपुर बाजार में बंद का मिला जुला असर दिखा |
आदापुर प्रखंड के श्यामपुर बाजार मे जन अधिकार पार्टी के द्वारा बंद का आवाह्न किया गया, जिसकी अध्यक्षता आदापुर प्रखंड अध्यक्ष भुलेंदर यादव ने की |जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव जी के आह्वान पर जाप के युवा प्रखंड अध्यक्ष भुलेंद्र कुमार यादव के द्वारा आदापुर प्रखंड के मेन रोड पुराना पेट्रोल पंप के पास कृषि विधेयक एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक घंटा रोड जाम कर बिहार बंद का असर दिखाया!साथ में जाप नेता जितेंद्र कुमार, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मनोहर यादव शिवपूजन कुमार मनीष यादव अभिषेक कुमार ताईवान आलम,विशाल कुमार मौजूद थे!अभी पुरे भारत देश में क़ृषि विधेयक के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमे कई पार्टियां भी उनका साथ दे रही है, और दिनोदिन प्रदर्शन बढ़ते जा रहे है |आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़े पैमाने पर होने की संभावना है

