पूर्वी चंपारण मोतिहारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 12 विधानसभा क्षेत्र के आर. ओ, ए .आर .ओ ,एसडीपीओ से स्वच्छ ,निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ,पारदर्शी मतदान के लिए निर्वाचन की तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की ।नॉमिनेशन ,स्क्रुटनी, सिंबल एलॉट, सीपीएमएफ के ठहराव स्थल एवं उसके मूवमेंट एवं प्रेक्षकों के साथ अच्छे लाइजनिंग ऑफिसर को ड्यूटी पर लगाने का निर्देश सभी निर्वाची पदा .को दिया है ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पेच स्थल सी बिजील के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निपटारे ,स्वीप प्लान देने, ईवीएम, वीवीपैट के रेंडमाइजेशन साथ ही आयोग के दिशा निर्देश के अनुपालन का निर्देश सभी निर्वाची पदाधिकारी को दिया ।जिलाधिकारी ने निर्वाची पदाधिकारी को कहा कि इसबार 420 महिलाओं का बूथ बनेगा साथ ही हर एसी वार एक पीडब्लूडी का भी बूथ होगा ।जिलाधिकारी ने ईटीपीवीएस ,पोस्टल बैलट काउंटिंग प्रक्रिया के संबंध में भी सभी निर्वाची पदाधिकारी से बारी बारी से जानकारी ली साथ ही वेनरेबुल एवं क्रिटिकल बूथों पर की जा रही तैयारियों के बाबत भी जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 107के तहत बाउंड डाउन सीसीए का प्रस्ताव देने ,एम.सी सी के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने ,एसएसटी ,एफएसटी को अभी तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।बॉर्डर लाइन पर आवश्यक रूप से चेकिंग कराने का निर्देश दिया है ।एमसीसी का समय से रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया है ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि आप जितने भी महिला आवेदकों के आवेदन पत्र वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त हुए हैं वोटर लिस्ट में जोडें और जेंडर रेशियो को ठीक करने को कहा है ।जिलाधिकारी ने वाहनों के आकलन कर साथ ही जितने भी क्षेत्र में वाहन मालिक हैं। उन्हें जल्द से जल्द नोटिस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ।साथ ही सभी थाना को निर्देश दिया है कि शास्त्रों का सत्यापन आवश्यक रूप से करें और नोटिस देने के बाद जो शस्त्र धारक नहीं आते हैं। उनके लाइसेंस सीज करने का प्रस्ताव दे ।उसके लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी । चुनाव के समय अशांति फैलाने वालों की पहचान कर उस पर आवश्यक कार्यवाई करने का निर्देश दिया है ।पुलिस अधीक्षक ने सभी एसडीपीओ को निरीक्षकों को एवं थाना प्रभारी को सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिस भी थाने से शराब की खेप पास कर गई और आगे जाकर उसकी बरामदगी होती है तो जिस जिस थाने से वह पास आउट हुआ है वैसे थानेदारों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ,व पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बरामदगी और चेकिंग की रफ्तार तेज की जाए। वेनरेबुल और क्रिटिकल बूथों के मतदाताओं को जो लोग डराते धमकाते हैं उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए ।बैठक में अपर समाहर्ता एमसीसी कोषांग ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से एमसीसी का रिपोर्ट करें ।उप विकास आयुक्त कार्मिक कोषांग ने कहा जो भी कार्मिक का नाम छुटा हुआ है उनका नाम कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराएं जिससे उनको चुनाव ड्यूटी में लगाया जा सके जो विभाग और प्रधानाध्यापक आदेश की अवहेलना करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी । ब्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने विस्तारपूर्वक सभी निर्वाची पदाधिकारी को अनाधिकृत रूप से राशि लेकर जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की जानकारी दी ।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा सहायक समाहर्ता, प्रोबेशनर आईपीएस उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
