पूर्वी चंपारण, मोतिहारी.....
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बिहार विधानसभा 2020 चुनाव को ले बनाये गए सामग्री कोषांग का किया औचक निरीक्षण...निरीक्षण के दौरान कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य के प्रति दिया आवश्यक निर्देश... वही उन्होंने कोषांग के कर्मियों से की बातचीत... वही जिलाधिकारी श्री अशोक ने कहा कि कार्य मे लापरवाही बरतने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई.... जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने का दिया निर्देश...उक्त कार्यक्रम के पश्चात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने VVPAT वेयर हाउस का लिया जायजा...उक्त क्रम में कर्मियों को सभी विधानसभा क्षेत्र का VVPAT का किया निरीक्षण...मौके पर अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश...
उक्त निरीक्षण के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला स्कूल एवं एलएनडी कॉलेज में बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण....निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण विभाग के अभियंता को बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र के तैयारियो को ले दिया निर्देश...वही जिला परिवहन पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर को ट्रैफिक मैनजमेंट प्लान बनाकर समर्पित करने का दिया निर्देश....वही जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को सीसीटीवी संस्थापन, मतगणना केंद्र में विधुतीकरण करने, मीडिया सेंटर संस्थापन करने का दिया निर्देश...वही सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दरुस्त बनाए रखने का दिया निर्देश....वही एलएनडी कॉलेज में कल्याणपुर, केसरिया, पिपरा एवं जिला स्कूल में ढाका, चिरैया तथा एमएस कॉलेज में 7 बज्रगृह, मतगणना केंद्र बनाये गए जिसके आवश्यक विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं अन्य सभी प्रकार का व्यवस्था करने का दिया निर्देश...वही एलएनडी कॉलेज में अतिक्रमण हटाने को ले एसडीओ को का दिया निर्देश...एलएनडी कॉलेज में आरसीडी के अभियंता को सड़कों को एवं कैम्पस को दरुस्त करने का दिया निर्देश..मौके पर सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला कोषागा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे..उक्त मौके पर सहायक समाहर्ता श्री समीर शौरभ, अपर समाहर्ता श्री शशि शेखर चौधरी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता श्री सुधीर कुमार, वरीय उपसमाहर्ता श्री सादिक अख्तर, श्री नितेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री द्वारिका रवि दास, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री तौकीर किबरिया, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी श्री बिंदुसार मंडल, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौरी कुमारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे...

