बता दें कि रेलवे 12 मई से देशभर में करीब 550 मेल/एक्सप्रेस विशेष ट्रेन चला रहा है। हालांकि, त्योहारों के दौरान यात्रा के लिए बढ़ी टिकटों की डिमांड और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने सभी जोन (Zonal Railways) में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी है। इससे रेल यात्रियों को सफर की अतिरिक्त सुविधा और भीड़ से राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें कम से कम 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
इंडियन रेलवे ने सभी रेलवे जोन को इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी है। इसमें कुछ ट्रेनों का नियमित रूप से संचालन होगा जबकि कुछ को साप्ताह में 3-4 दिन चलाया जाएगा। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेनें भी चलाया जाएगा।
