मोतिहारी, आकर्ष कुमार
सुगौली थाना क्षेत् के द0 छपरा बहास पंचायत निवासी नाजिर हुसैन की 7 वर्षीय पुत्री रौशनी 19 अक्टूबर 2020 की शाम में अचानक गायब हो गई। जब देर शाम तक बच्ची घर पर नहीं लौटी तब परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधवार की सुबह गांव के बगल के सरेह में गन्ना के खेत मे बच्ची के शव को ग्रामीणों ने देखा। घटना की सूचना थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल को मिली।पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच पुलिस कर रही है और बहुत जल्द ही दोषियों को धर दबोचा जाएगा।

