पूर्वी चंपारण, मोतिहारी....
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ समाहरणालय स्थित राधा कृष्णन भवन में की प्रेस वार्ता....
उक्त प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा संयुक्त रूप से मौजूद थे...
वही जिलाधिकारी ने कहा कि जेंडर रेशियो में सुधार हुआ है, मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, आज दिनांक 09.10.2020 से नॉमिनेशन ऑनलाइन ऑफलाइन शरू हो गई है एवं नॉमिनेशन की प्रक्रिया 17.10.2020 चलेगी। कोविड-19 का अनुपालन सुनिश्चित करना है...
वही जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मतदान जागरूकता कार्यक्रम सभी महत्वपूर्ण स्थानों, पंचायतों, प्रखंडों, अनुमंडल में आयोजित किया जा रहा है जिनमें आम मतदाताओं का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है....
उक्त प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बताया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पूर्वी चंपारण जिले में वोटर हेल्पलाइन कार्यरत है कोई भी निर्वाचक 1950 पर डायल कर आवश्यक सुझाव एवं शिकायत दे सकते हैं..
उक्त प्रेसवार्ता में सहायक समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे...

