सुगौली/ अमरुल आलम खान
सुगौली नप के आजाद चौक के समीप रालोसपा पार्टी का कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए प्रत्याशी संत सिंह कुशवाहा ने कहा कि यहां गांव की विभिन्न समस्याओं को महसूस करते हुए स्थानीय लोगो के बीच जाकर उनके दर्द को महसूस कर रहा हूं। यह साफ साफ दिख रहा है कि आज भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विकास के मामले में 30 साल पीछे है । यहां बाढ़ की समस्या व नदी की कटाव की समस्या भयावह है, इसके लिए सार्थक कदम उठाना पड़ेगा । और छात्र और छात्राओं के लिए डिग्री कालेज बनाने का काम करूंगा । जर्जर हुई रिंग बांध की मरम्मत कराना जरूरी है बेघर व बेरोजगार हुए लोगो के लिए रोजगार की व्यवस्था चाहिए। और सिंह ने बताया कि करोड़ों की लागत से बना स्टेडियम जिन स्थिति में है जिसका हम बहुत जल्द अच्छे स्टेडियम का काम करेंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष, विभुती नारायण , कार्यकारणी अध्यक्ष राजकुमार सराफ, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवस्तव , प्रमुख पति धुव्र साह, पूर्व मुखिया उतरी श्री पुर मोहमद शमसुद्दीन, ओबायदुल रहमान, प्रशान्त कुमार, मोहम्मद शाहिद अनवर, मोहम्मद मुस्ताक आलम,बाबर अली, मुकेश सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

