रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
छठ पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई....🌊🌊
बुधवार, नवंबर 18, 2020
सुगौली/पू च।छठ पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर ने की।बैठक में विभिन्न क्षेत्र से आये जन प्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों की समस्याएं रखी।जिसमे मुख्य रूप से आवागमन, सुरक्षा,और सोशल डिस्टेंसिंग,छठ घाटों की सुरक्षा,ब्रेकेटिंग,घाट पर रोशनी, नाव और की व्यवस्था,एम्बुलेंस,फायर ब्रिगेड,मास्क ,सेनिटाइजर की व्यवस्था कराए जाने की बात बताई गई। अवांक्षित तत्वों को बख्शा नही जाएगा।समाजसेवी मुरारी नायक ने मास्क और सेनिटाइजर देने की बात कही।बैठक में थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल,एसआई हेमंत कुमार मिश्रा,शकील अहमद खां, मुख्य पार्षद गोदावरी देवी, श्याम शर्मा,व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता,हरिशंकर सर्राफ, लक्ष्मी सर्राफ,मुखिया अध्यक्ष अंगद चौरसिया,संपत साह,इम्तेयाजुल हक,वार्ड पार्षद नजीर अहमद मुन्ना लाल साह,मो साबिर,मो तालिब,मो नेसार,श्री लाल साह,नुरुल होदा कुरैशी,सरपंच अरविंद यादव, सीडी झा,अशोक सोनी सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अन्य ऐप में शेयर करें
