प्रदेश नेता सह -विधानसभा प्रभारी बबन कुशवाहा के निवास स्थान मिसकॉट मोतिहारी में श्री बबन कुशवाहा के अध्यक्षता में जनता दल यूनाइटेड द्वारा सदस्यता -सह- सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के तहत सात निश्चय एवं जल जीवन हरियाली जैसे सफल कार्यक्रम का सम्पादन हेतु अनवरत विकास कार्य चल रहा है। पूरा प्रदेश बिजली की चमक से जगमगा रहा है, युवाओ में भविष्य के प्रति विश्वास एवं किसानों को समुचित सम्मान देने का कार्य चल रहा है। माननीय आर.सी.पी सिंह जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश में चमत्कारिक परिवर्तन होने की सम्भावना बढ़ी है। माननीय मुख्यमंत्री के विकासात्मक एवं रचनात्मक सोच से प्रभावित होकर चंपारण के युवा अपने को जनता दल यूनाइटेड से जुड़ कर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। सदस्यता ग्रहण करने वालो में सेवा निवृत आरक्षी अनुमंडल पदाधिकारी श्री जयचन्द्र राम , ई० अजय कुमार आज़ाद, श्री अजय कुमार सुमन, श्री चितरंजन वर्मा, श्री अमित कुमार आनंद ने सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर प्रदेश संगठन सचिव(युवा) बबू श्रीवास्तव, कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ० आर के गुप्ता , जिला वरीय नेता मासूम खान, श्री लवकिशोर निषाद , बृजबिहारी पटेल , श्यामकांत कुशवाहा , सतेंद्र नाथ वर्मा,वृज मोहन गुप्ता, रणजीत कुमार, धीरज कुमार चन्द्रवँशी, डॉ० कश्यप कुमार, रवि रंजन गुप्ता, गौरी शंकर कनौजिया, डॉ तफजूल हुसैन, सुनील भूषण, नारायण राम, पंकज कुशवाहा,सहित कई लोग उपस्थित थे ।सदस्यता कार्यक्रम के साथ ही जदयू नेताओं द्वारा पूर्वीचम्पारण जिले के युवा मीडिया सदस्यों को फूल माला, चादर, डायरी दे सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख रूप से राजेंद्र प्रसाद , श्री कांत सिंह, अमित कुमार सिंह, मो इमरान, जिला पत्रकार संघ पूर्वीचम्पारण के जिलाध्यक्ष सिद्धान्त गुप्ता, प्रतीक सिंह, कुन्दन मिश्रा, नकुल कुमार, प्रभात रंजन निराला ,अमरुल आलम खानसहित कई लोग शामिल हुए।
