15 से 17 जनवरी को पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार द्वारा पक्षी आश्रयणी, नागी, जमुई में आयोजित होने वाले *प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव* में *पी.एम.मिश्रा विज्ञान क्लब* के अध्यक्ष नीतिश भारद्वाज को आमंत्रित किया गया है। श्री भारद्वाज को यह आमंत्रण ईमेल और दूरभाष के माध्यम से प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव के संयोजक और बिहार के बर्ड मैन के नाम से मशहूर श्री अरविन्द मिश्रा से प्राप्त हुआ है। नीतिश भारद्वाज बिहार पर्यावरण संरक्षण अभियान, वन्य जीव संरक्षण, पेटा के साथ ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थाओं के सदस्य है। दरभंगा प्रक्षेत्र से एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा के प्राचार्य डॉ.विधानाथ झा और पी.एम.मिश्रा विज्ञान क्लब दरभंगा के अध्यक्ष नीतिश भारद्वाज को आमंत्रित किया गया है।इन लोगों के साथ इस महोत्सव में छात्र आदर्श आनंद और डाॅन बास्को स्कूल झंझारपुर के शिक्षक विवेकानंद झा भी भाग लिए। नीतिश भारद्वाज ने इसका श्रेय अपने गुरूदेव प्रो. प्रेम मोहन मिश्र को दिया है। शनिवार को इस महोत्सव का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, जलसंसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया साथ ही बिहार सरकार के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री ए. के. पांडेय, वैज्ञानिक जूलाॅजिकल सर्वे आॅफ इंडिया डॉ. गोपाल शर्मा के साथ राज्य के कई पर्यावरणविद उपस्थित रहेंगे।

