सुगौली पु/च। सुगौली भाजपा कार्यालय में गुरुवार (11 फरवरी) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल खंडेलवाल के अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र सेवा में अपने प्राण को न्योछावर कर दिया। अंतिम क्षण तक देश में राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की चिंता करते थे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल खंडेलवाल ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की आजादी के बाद देश अनेक समस्याओं से जूझ रहा था। उस समय राष्ट्र हित में भारतीय जनसंघ की उन्होंने स्थापना की।राष्ट्र के समग्र विकास एवं गरीबों के हित के लिए वे हमेशा लड़ते रहे। उनकी जीवनी से हमेशा सीख लेनी चाहिए। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।
प्रोफ़ेसर संतलाल शाह , जिला उपाध्यक्ष श्री राम इकबाल प्रसाद, दुर्गा प्रसाद ,हरिशंकर सर्राफ, लक्ष्मी सर्राफ, संजय कुमार संजू, नईम खान, विजय जायसवाल, राजेंद्र साहनी , सुनील सहनी, मनोज सहनी, दिलीप श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव ,राजेंद्र प्रसाद, विश्व हिंदू परिषद के मनोज सिंह, अनूप शर्मा, कन्हैया बरनवाल, मंटू शर्मा ,नीरज सर्राफ, बजरंगी सर्राफ, रवि पासवान, रंजीत राम, मुन्नालाल साह, रामअवतार पटेल, अरुण गुप्ता, शंकर साह, सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होकर पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

