मोतिहारी
विश्व हिन्दू परिषद् तथा बजरंग दल ने शहर के राजाबाजार स्तिथ शहीद स्मारक में जाकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजली दिया। बजरंग दल जिला सह मंत्री ने कहा कि आज ही के दिन यानी 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. इस हमले में 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. दरअसल राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी, जिसमें हमारे देश के सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए।। साथ ही साथ उन्होने कहा कि राम सिया के देश में ये सभ्यता नहीं चलेगी । बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद पार्क सत्याग्रह पार्क तथा मोतिहारी के सभी पार्कों में भ्रमण किया ई ऋषभ रंजन श्रीवास्तव जिला सह मंत्री विहिप ने कहा 365 दिन प्रेम कीजिए बजरंगदल प्रेम का विरोधी नहीं है बजरंगदल सिर्फ और सिर्फ जो पार्कों में अस्लीलता फैलाता है बजरंगदल उसका विरोधी है उन्होंने कहा आज के दिन पुलवामा में शहीद वीर जवानों को श्रीधनजली अर्पित करने चाहिए इसकी अध्यकछता करते हुए नगर सह संयोजक अभिनव पांडेय ने कहा आज के दिन मातृ पितृ दिवस मनाना चाहिए।मौके पर नगर सह संयोजक उत्तम श्रीवास्तव , प्रीतम कृष्ण, मोहित वर्मा,राज गौरव, आशीष गिरि ,अविनिश, अमन सरकार , नेहाल , दीप नारायण , आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

