माननीय सांसद मोतिहारी श्री राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षात्मक बैठक / THE ROYAL NEWS
बुधवार, फ़रवरी 17, 2021
मोतिहारी,
माननीय सांसद मोतिहारी श्री राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षात्मक बैठक डॉ राधा कृष्ण भवन समाहरणालय, पूर्वी चंपारण में की गई। इसमें माननीय सांसद पश्चिमी चंपारण, जिलाधिकारी, सभी माननीय विधायक, प्रखंड के माननीय प्रखंड प्रमुख, परिषद नगर परिषद एवं नगर पंचायत के सभापति , उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
पहले बैठक में पूर्व की बैठक के कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में पूर्व की सभी कंडिका का अनुपालन था।
सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों के विकास एवं समस्याओं पर इस बैठक में रखा और इस पर चर्चा की। मधुबन के माननीय श्री राणा रणधीर के द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण और पकरीदयाल अनुमंडल अस्पताल का मुद्दा उठाया जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि दलित बस्तियों में सामुदायिक भवन का निर्माण अति शीघ्र किया जाएगा। हरसिद्धि के माननीय विधायक के द्वारा मांग की गई कि बलुआ रघुनाथपुर मेअक्सर जाम की समस्या रहती है जिस से निजात पाने के लिए बालगंगा से मंजूराहा होकर गुजरने वाली सड़क पर पुल निर्माण कराया जाएगा ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। अरेराज विधायक के द्वारा मलाही में गर्ल्स हाई स्कूल प्लस टू का कोई विद्यालय नहीं होने की बात कही गई। जिला परिषद के द्वारा यह मांग किया गया कि मोतीझील जो अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है उस पर अभिलंब निर्माण कार्य किया जाए ताकि भविष्य में अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न ना हो। एमएसडीपी योजना की समीक्षा की गई।
माननीय मंत्री गन्ना उद्योग विभाग बिहार के द्वारा नल - जल योजना के समस्याओं को उठाया गया. उन्होंने सुझाव दिया कि जल - नल योजना की शिकायत के लिए एक शिकायत कोषांग बनाया जाए ताकि लोगों की समस्या का तुरंत समाधान हो सके।
जल जीवन हरियाली मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई तथा इसे गति प्रदान करने की बात कही गई। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि सभी विभाग के पदाधिकारी अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को नोट कर अनुपालन करना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर कार्यपालक सहायक द्वारा निशुल्क गोल्डन कार्ड वितरित किया जाएगा। आरटीपीएस काउंटर की जांच की बात जिलाधिकारी द्वारा की गई। सभी पीएससी में जल्द ही डॉक्टर की प्रतिनिधि किया जाएगा इसकी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दाखिल खारिज की समस्याओं पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि दाखिल खारिज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और कैंप लगाकर दाखिल खारिज करने का निर्देश दिया गया है। सभी विभागों द्वारा माननीय विधायकों एवं सदस्यों के समस्याओं का निराकरण करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


