बगहा
पुलिस की परीक्षा देकर बेतिया से लौट घर लौट रहीं छात्रा के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या के मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल , राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने चिउटाहा थाना क्षेत्र के कदमहवां छोपीटोला पीड़िता के घर पहुंचकर उसके माता-पिता को सांत्वना दिए और स्पीडी ट्रायल चलाकर एक साल के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है । डिप्टी सीएम ने कहां की यह जघन्य अपराध है । कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एससी एसटी के तहत मुआवजा दिया गया है । पीड़िता के चेहरे पर तेजाब गिराया गया था । जिससे उसका चेहरा पुरी तरह जल गया था । सरकार द्वारा तेजाब से पीड़ितों को भी मुआवजा दिया जाता है ।सरकार के द्वारा अभी तेजाब कांड में विशेष धारा के तहत मुआवजा दिया जाना बाकी है जो बहुत जल्द पीड़ित के परिजनों को दिया जाएगा । इसके लिए न्यायालय को पत्र लिखा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस कांड की सुनवाई बेतिया न्यायालय में किया जाएगा । वहीं मौके पर उपस्थित प्रदेश भाजपाध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहां की इस मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी । एक साल के अंदर फैसला होगा इसके लिए प्रयास किया जा रहा है । वहीं पीड़िता की मां के केदली देवी ने उपमुख्यमंत्री रेनू देवी से जल्द से जल्द सुनवाई कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की साथ ही परिवार की भरण पोषण करने के लिए परिवार के एक व्यक्ति की नौकरी की मांग की । जिसपर उपमुख्यमंत्री ने पीड़िता के माता को आश्वासन दिया कि वे उसकी संवाद राज्य सरकार तक पहुंचाएंगी । इस मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, चंपारण आदिवासी उरांव महासंघ के अध्यक्ष राजेश उरांव, पूर्व अध्यक्ष अरविंद उरांव,ढोलबजवा पंचायत के मुखिया नरेश उरांव,शोमेश पांडेय, मनोज सिंह, ओमनिधि वत्स, दीपक राही ,सुमित सिंह ,गोरख उरांव आदि लोग मौजूद रहें।
