व्यवसायिक संघ और अखिल विद्यार्थी परिषद ने महिला दिवस पर महिला बिहार पुलिस को किया सम्मानित// THE ROYAL NEWS
मंगलवार, मार्च 09, 2021
सुगौली पु/च: व्यवसायिक संघ और अखिल विद्यार्थी परिषद स्थानीय थाना में पहुंच कर महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार और अखिल विद्यार्थी परिषद के छात्र बिहार महिला पुलिस को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही उनके ऊपर फूलों की बरसात कर उन्हें मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया गया थाना प्रभारी विवेक जायसवाल ने भी महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर महिला बिहार पुलिस को शॉल मिठाई देकर सम्मानित किया महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिला बिहार पुलिस को सम्मानित करते हुए थाना प्रभारी विवेक जायसवाल ने कहा
कि महिलाओं का सम्मान आज के दिन ही नहीं बल्कि सभी दिन होना चाहिए। कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवताओं का निवास होता है। यह सत्य है क्योंकि महिलाएं ही आदर्श समाज का निर्माण करती हैं और उसी समाज के निर्माण में महिला पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।वही व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि किसी से कम नहीं महिलाएं हर क्षेत्र में अव्वल है आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के कुछ प्रमुख प्रशांत कुमार ने बताया कि भारत में नारी तू नारायणी की संज्ञा महिला को दी गई है संपूर्ण विश्व में आज नारी अपने कृतित्व से अपना व्यक्तित्व स्थापित करके समाज के हर क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही है नारी के बिना संपूर्ण विश्व की कल्पना करना निरर्थक है चाहे समाज निर्माण की बात हो ,राष्ट्र निर्माण की बात हो ,राजनीति में योगदान हो घर परिवार संभालने की बात हो सभी में महिलाओं का अभूतपूर्व योगदान रहा है इस मौके पर अखिल विद्यार्थी परिषद के संयोजक बबलू गुप्ता, सहसंयोजक हिमांशु शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार विद्यार्थी परिषद के कार्यालय मंत्री रजत सर्राफ, इत्यादि उपस्थित थे
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

