बिहार: मोतिहारी में भारत फाइनेंस तो समस्तीपुर में SBI की शाखा से लूट// THE ROYAL NEWS
गुरुवार, मार्च 04, 2021
बिहार में अपराध की घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। आय दिन हत्या और लूट की वारदात हो रही है। बुधवार को भी राज्य के दो अलग-अलग जिलों में लूट की घटनाएं हुईं। मोतिहारी जिले के मधुबन में अपराधियों ने भारत फाइनेंस इंक्लूजन की शाखा से 11 लाख रुपए लूट लिए तो समस्तीपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 5.30 लाख रुपए की लूट हो गई। पुलिस दोनों मामले में पूछताछ और लूटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के मधुबन में सुबह शाखा खुलते ही 6 बदमाश आ धमके। मैनेजर और कैशियर को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद लगभग 11 रुपए के साथ हथियार लहराते हुए सभी अपराधी फारर हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कैशियर और मैनेजर से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मोतिहारी में कई इलाकों में छापेमारी शुरू हो गई। हालांकि अभी तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
एक अन्य घटना में बाइक सवार बदमाशों ने समस्तीपुर जिले में स्टेट बैंक की शाखा से 5.30 लाख रुपए लूट लिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के जितवारपुर में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा में बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और बैंक कर्मियों को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश करीब 6 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अन्य ऐप में शेयर करें


