Apple यूजर्स को झटका! अगले साल से बंद कर सकती है इस लेटेस्ट iPhone को बनाना, जानिए क्या है वजह //THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, अप्रैल 16, 2021
स्मार्टफोन कंपनी Apple 2022 तक बाजार में कई नए iPhone को पेश करने का प्लान कर रही है, जिसका यूजर्स को काफी इंतजार है। हाल ही में एप्पल के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने iPhone 12 Mini को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि iPhone 12 Mini फोन का प्रोड्क्शन अगले साल से कंपनी बंद कर सकती है। इसके साथ ही TF सिक्योरिटीज एनालिस्ट ने ये भी कहा है कि Apple अगले साल से सिर्फ 6.1-इंच और 6.7-इंच स्क्रीन साइज के आईफोन बनाने पर ही अब फोकस करेगी।
iPhone 12 Mini को बंद करने का ये भी है कारण
5.4-इंच स्क्रीन वाले एप्पल के इस फोन को खासतौर पर भारत के मार्केट को देखते हुए हो लॉन्च किया था। लॉन्च से पहले ही इस फोन की काफी भी चर्चाएं थी। 5G टेक्नोलॉजी के साथ ये दुनिया का छोटा और हल्का फोन है, लेकिन इसके बावजूद ये फोन यूजर्स को कुछ खास नहीं लुभा पाया। ये भी एक करण है की कंपनी इस फोन को बंद करने का सोच रही है।
2022 में हाई-एंड iPhone मॉडल आयेंगे
मिंग-ची कू ने MacRumours पर लिखे नोट में कहा है कि 2022 iPhone लाइनअप में केवल दो 6.1 इंच और 6.7 इंच के मॉडल शामिल होंगे। यह iPhone 12 सीरीज जैसे होंगे, जिसमें तीन मॉडल शामिल थे। आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो 6.1-इंच में आते हैं। वहीं, आईफोन 12 प्रो मैक्स 6.7-इंच स्क्रीन में आता है। कुओ के नोट में यह भी कहा गया है कि 2022 में हाई-एंड iPhone मॉडल 48-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएंगे।
iPhone का नया कैमरा फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा
इसके साथ कुओ ने यह भी कहा कि 2022 में आने वाले हाई एंड iPhone मॉडल में 48-मेगापिक्सेल कैमरे होगा और जिसका साइज़ 1.25 माइक्रोन पिक्सेल होने का अनुमान है। iPhone का नया कैमरा स्मार्टफोन की फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। 2022 में आने वाले हाई एंड iPhones में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी मिल सकता है। साथ ही ये आग्युमेंटेड रियलटी (AR) और मिक्स्ड रियलटी (MR) के एक्सपीरियंस को बेहतर करेगी।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


