दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के स्थगित होने के बाद गोवा छुट्टियां मनाने जा रहे थे। लेकिन उन्हें महाराष्ट्र के अंबोली में पुलिस ने रोक लिया। वो बिना ई-पास के गोवा जा रहे थे। उनके पास ई-पास नहीं होने की वजह से पुलिस ने नहीं आगे नहीं जाने दिया। भारत में कोविड की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र में इस समय लॉकडाउन लागू है और कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।
पृथ्वी शॉ ने कोल्हापुर के रास्ते अपनी कार से गोवा जाने का प्लान बनाया था। महाराष्ट्र में यात्रा करते समय ई-पास की व्यवस्था है। ई-पास ना होने की वजह से करीब एक घंटे तक पुलिस ने उन्हें रोके रखा।शॉ ने जब ऑनलाइन ई-पास के लिए आवेदन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे यात्रा करने की परमिशन दी। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट सीरीज में खराब बल्लेबाजी की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया था।
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने बताया, इस वजह से विराट कोहली हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
21 साल के पृथ्वी शॉ ने भारत लौटने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा आईपीएल 2021 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए शॉ ने आईपीएल 14 के 8 मैचों में 308 रन जड़े थे। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में शॉ ने 800 से ऊपर रन बनाए थे। टाइम्स की इंडिया की रिपोर्
ट के मुताबिक बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने पृथ्वी के टीम में नहीं चुने जाने का कारण उनकी फिटनेस बताया। सूत्र ने बताया कि टीम इंडिया में वापसी के लिए पृथ्वी शॉ को अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और उन्हें अपना वजन कम करना होगा।
छुट्टियां मनाने गोवा जा रहे पृथ्वी शॉ को पुलिस ने रास्ते में रोका, जानिए क्या है वजह // THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, मई 14, 2021
अन्य ऐप में शेयर करें


