गंगा आरती आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारी अभी से ही प्रारंभ कर दी गई हैं। रविवार को स्थानीय राजेन्द्र पार्क में इस संदर्भ में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी केशव कृष्णा ने कहा कि हर महीने के पूर्णिमा को संध्या के समय घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाना है। इसकी घोषणा उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए देव दिपावली कार्यक्रम के दौरान छठ घाट पर सार्वजनिक तौर पर की थी। कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में आमजनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
वही बैठक में शामिल सभी लोगो की सहमति से निर्णय लिया गया कि किसी तरह की नगद सहायता राशि नही ली जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक तौर पर आमलोगो द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता फैलाने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर चन्दरलता वर्मा, ममता वर्मा, चंद्रमा वर्मा, अमन कुमार राज, आलोक कुमार, राजीव कुमार पांडे,अमिता निधि, निखिल राज, श्रीभगवान प्रसाद, आशीष कुमार, उद्देश्य कुमार, रवि अग्रहरि, किशन श्रीवास्तव, नंदा वर्मा, पूनम देवी, शांति देवी, पूर्णिमा देवी, लगता देवी, बबीता सिंह, अंजु देवी, सुधा कुमारी, सीमा देवी, परिधि कुमारी, मनोज सिन्हा आदि उपस्थित थे।