संवाददाता: साबिर अली
मानपुर पुलिस व एसएसबी जवान के संयुक्त कार्रवाई से इंडो नेपाल बॉर्डर से 60 लीटर शराब के साथ बाइक व तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मानपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिली कि कोई व्यक्ति नेपाल से बाइक पर मादक पदार्थ लेकर आने वाला है। थानाध्यक्ष एसएसबी बटालियन को फोन कर संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी। पिलर संख्या 432/3 पर देखा गया कि अपाची बाइक से कोई व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर भारत में आ रहा था। रोक कर तलाशी शुरू कर दी गई। तलाशी के दौरान गैलन में रखे 60 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। पूछताछ में साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी रामविलास यादव के रूप में पहचान की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
