संवाददाता: साबिर अली
बगहा पुलिस जिला के गंडक भितहा थाना की पुलिस ने बुधवार की देर शाम छापेमारी अभियान चलाकर 80 बोतल शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार की है। भितहा थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिगनही गाँव मे छपेमारी कर 80 बोतल देशी शराब के साथ चन्दन पटेल पिता छेदीलाल पटेल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि एक धंधेबाज यूपी से शराब का खेप लेकर अपने घर में बेचने की नीयत से रखा हुआ है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्यवाही करते हुए छापेमारी करके शराब के साथ उक्त धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पर मद्य निषेध कानून के तहत कांड दर्जकर गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में बगहा न्यायलय में भेज दिया गया है। वही सीमावर्ती क्षेत्रों में तरह-तरह के अभियान चलाकर लगातार शराब कारबारी और शराबियों को धरपकड़ की जा रही है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए कानून का अनुपालन कराने के लिए हम लोग सदा तत्पर हैं और किसी भी सूरत में इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जायेगा।
