संवाददाता: साबिर अली
भैरोगंज/बढ़ती गर्मी के मद्देनजर विभागीय निर्देश के आलोक में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पठन-पठान का समय निर्धारित किया गया है । उक्त निर्देशानुसार सुबह के 6:30 से बजे दिन के 11:30 बजे तक ही पठन-पाठन किया जाएगा । इस प्रकार स्कूलों बच्चों को राहत देने की कोशिश की गई है । जबकि दूसरी तरफ आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नौनिहालों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इन्हें अभी तक ऐसी कोई राहत नहीं मिली है ।इन केंद्रों पर आज भी पुराने समय सारणी के मुताबिक सुबह के 9 बजे से दिन के एक बजे तक पढ़ाया जा रहा है। लोगों की मानें तो यह कच्ची उम्र के नौनिहालों के लिये सौतेला व्यवहार जैसा प्रतीत हो रहा है । विभाग को इन केंद्रों के पठन-पाठन का समय भी निर्धारित करना चाहिए । परन्तु हैरानी इस बात की है कि अभी तक इस विषय पर ध्यान नहीं दिया गया है । दरअसल बगहा एक प्रखंड के पंचायत राज नड्डा अंतर्गत सिकटी ग्राम स्थित केंद्र संख्या 326 की सेविका अंतिमा देवी ने बताया कि विभाग निर्देश के अभाव में केंद्र को पुराने समय सारणी के मुताबिक संचालित किया जा रहा है । जबकि स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की छुट्टी दिन के 11:30 में हो जाती है । आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चे को तपती दोपहर के एक बजे तक पढ़ते है। दूसरी तरफ केंद्र में फरवरी माह में तीन माह का पोषहार का चावल उठाव हुआ था । उल्लेखनीय है कि फरवरी माह का पोषाहार का पैसा मार्च में उठा था । उक्त गतिरोध से बच्चों का पोषाहार बाधित है । उधर सहायिका अंशु देवी ने बताया कि केंद्र में बर्तन उपलब्ध नहीं है । जिसके कारण घर से ही खाना बनाकर लाना पड़ता है तथा बच्चे अपने घर से लाये बर्तन में खाना खाते हैं। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में इसकी लिखित सूचना दी जा चुकी है । लेकिन अभी तक इसपर कोई पहल नहीं हुई है । बढ़ते गर्मी और पोषाहार की कमी के कारण केंद्र पर बच्चों की संख्या लगातार घटने के बावत भी जानकारी दी गई है ।
