संवाददाता: साबिर अली
मैनेजर महतो उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय सहदेव महतो साकिन मुरली पड़रिया ने जीएमसीएच बेतिया में 17-4-22 को अपराहन लगभग 5:00 बजे नगर थाना के पदाधिकारी के समक्ष बयान दिया कि मैं अपने घर से गमहरिया बाजार जा रहे थे जैसे ही अलवर पटेल की खलिहान के पास पहुंचे तो गुड्डू महतो रुकने को कहा और पूर्व के विवाद को लेकर मेरे साथ गाली गलौज करने लगा ।
गाली गलौज नहीं करने को कहा गया तो गुड्डू महतो उम्र 32 वर्ष लड्डू महतो उम्र 35 वर्ष बुलेट महत्तो उम्र 25 बरस अनीता देवी उम्र 30 वर्ष पति लड्डू महतो सैनिक देवी उम्र 25 वर्ष पति गुड्डू महतो सभी साकिन मुरलीपडरिया थाना शिकारपुर लाठी डंडा लेकर आए गुड्डू महतो मेरे ऊपर लात मुक्का से मारने लगे रानी देवी बांस के फटठा से मारकर जख्मी कर दी ।
हो हल्ला सुनकर मेरा भाई मेहीलाल बचाने आया तो गुड्डू महत्तो लड्डू महतो अनीता देवी ने मारकर जख्मी कर दिए बचाने आई पत्नी को गुड्डू महतो के द्वारा बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और सारी खींचकर नंगा करने का प्रयास किया गया ।
मेरे भाई मेहीलाल के के जेब में रखे 5000 हजार रुपयों को चोरी के नियत से निकाल लिया गया ग्रामीणों द्वारा शोर करने पर मेरे पिता मौके पर पहुंचे तो लात मुक्का से मेरे पिता को भी मारा गया हम लोग अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा हेतु आये प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार हेतु जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया ।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने फर्द ब्यान के आधार पर कल 27-4-22 को कांड संख्या342/22भादवि के341,323,504,354B,,379,34 IPC के तहत् प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जिम्मेदारी अपने ही थाना के ए एस आई अरविंद कुमार सिंह को सुपुर्द किये उक्त जानकारी शिकारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष सकील अहमद द्वारा दी गई।
