संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज प्रखंड के नौतनवा गांव वार्ड नंबर 1 में गांजा बेच रहे गांजा तस्कर को बार बार समझाने के बावजूद भी नहीं माना और समझाने वाले मोहम्मद गुलरेज के घर को सुबह 8:00 बजे आग लगाकर भाग गया ।
आग जब विकराल रूप ले लिया तो आग बुझाने के लिए गांव के लोग पहुंचे जहां लगभग पांच से ज्यादा भैस को देख उसमें रखे हुए भैस के गले का रसी को खोल दिया गया तब जाकर भैंस की जान बच सकी ।
जब लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे तब परिवार के एक महिला सदस्य ने चिल्लाना शुरू कि शेख किस्मत मेरे घर को आग लगा दिया महिला की आवाज सुनकर शेख किस्मत मोटरसाइकिल वही छोड़कर फरार हो गया वही मोहम्मद गुलरेज ने बताया कि कल सुबह जब मैं भैंस का चारा देखने के लिए सुबह 4:00 बजे के आसपास गया तो देखा कि एक बोरी में कुछ समान रखा हुआ है जब बोरी खोल कर देखा तो उसमें करीबन 5 किलो के आसपास गांजा रखा हुआ था।
जब सुबह हुआ तो इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तब शेख किस्मत हमारे दरवाजे पर आए और बोला कि यह बोरी हमारी है मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि यह बोरी में गांजा है और इसे आप मेरे घर में क्यों रखे हैं इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि यदि इस तरह का काम आप दोबारा करते हैं तो मैं थाने में आपके नाम से शिकायत करूंगा तो शेख किस्मत ने कहा की तुम शिकायत करके मेरा क्या कर लोगे और बोरी लेकर वहां से चला गया।
सुबह मेरी मां घर के ही बगल में घास काट रही थी की 8:00 बजे के आसपास शेख किस्मत मोटरसाइकिल से आया और मेरे घर के बगल में जाकर मेरे मडई में आग लगा दीया जब आग तेज हो गई तो मेरी ध्यान घर में रखें भैंस और उनके खिलाने के पशु आहार पर पड़ी मैं भागते भागते अपने घर के पास आया तो देखी की शेख किस्मत वहां खड़ा था फिर मैंने उससे कहा कि तुम मेरे घर को आग क्यों लगाए हो तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर अपने घर में जाकर छुप गया तभी गांव वाले वहां पहुंचकर उसमें बांधे भैंस और उसके बछड़े को खोलकर बाहर निकाले नहीं तो वह सारी भैसे और उनके बछड़े उसी में जल मर जाते फिर गांव वालों ने नहर से पानी निकालकर आग को बुझाया ।
उस वक्त तक चार से पांच घर एवं उसमें रखें भैंस को खिलाने के लिए पशु आहार खरी मीठा एवं ब्रांड जलकर खाक हो चुके थे मोहम्मद गुलरेज ने शिकारपुर थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ताकि उनके परिवार के साथ भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटे आवेदन प्राप्त होते ही शिकारपुर थाने के ए एसआई लेडीज सिंघम मीना कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी।#
