संवाददाता: साबिर अली
बगहा।नगर परिषद बगहा कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अमित कुमार की अध्यक्षता में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।सर्वप्रथम कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के क्रम मे प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से संबंधित एनयूएलएम एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभुकों का पंजीकरण राज्य स्तर से प्राप्त लिंक के माध्यम से शाम पांच बजे तक करने हेतु सीआरपी,सीओ एवं नगर मिशन प्रबंधक को निर्देशित किया गया।बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा डे-एनयूएलएम योजना के सभी घटकों में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य शैली में सुधार कर ससमय प्रगति लाएं जाने हेतु निर्देशित किया गया।इसी क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने जल्द ही निकाय स्तर पर एनयूएलएम योजना के कार्यों का भौतिक सत्यापन कराए जाने हेतु टीम गठित कर सत्यापन कराए जाने की बात कही।कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सीआरपी,सीओ एवं नगर मिशन प्रबंधक को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सर्वेक्षित फुटपाथ विक्रेताओं का आवेदन कराएं जाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया साथ ही साथ जिन वेण्डरों को उक्त योजना का लाभ प्राप्त है और उनके ऋण की मासिक किस्त बैंक में जमा नहीं हो रही,उनसे संपर्क स्थापित कर के मासिक किस्त ससमय जमा कराए जाने का भी निर्देश दिया गया।इसी क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निकाय स्तर पर गठित 343 स्वयं सहायता समूहों के सापेक्ष 83 समूहो,जिनका क्रेडिट लिंकेज बैंक द्वारा किया जा चुका है,के आय जनक गतिविधियों के संचालन की स्थिति नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह से पूछा गया,जिसके प्रतिउत्तर में नगर मिशन प्रबंधक द्वारा बताया गया कि 83 स्वयं सहायता समूहों में से 75 स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयजनक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है तथा 8 स्वयं सहायता समूहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज जल्दी में हुआ है,जिसका आय जनक गतिविधि सीओ और सिआरपीएस के सहयोग से जल्द ही संचालित कराया जाएगा।बैठक में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह,सीओ प्रियंका द्विवेदी,सीआरपी सुधा,बेबी,नीतू,किरन, गुड़िया,रिंकी,रुबी,सुनीता देवी, रीता,ममता,सुनीता कुमारी एवं लक्ष्मी उपस्थित रहीं।
