संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज ।पश्चिम चंपारण जिला के शिकारपुर थाना के बरगाजवा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। तेजाब से झुलसी महिला को लेकर परिजन शुक्रवार की सुबह अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेतिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। समाचार के मुताबिक नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. तेजाब हमले का शिकार हुई महिला शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव निवासी 45 वर्षीया प्रभा देवी है। तेजाब से महिला का चेहरा समेत कई अंग जगह-जगह जल गये हैं, यहां तक कि महिला के कपड़े भी जल गये हैं। तेजाब से झुलसी महिला को घायल अवस्था में लेकर परिजन शुक्रवार की सुबह अनुमंडलीय अस्प्ताल पहुंचे, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेतिया रेफर कर दिया। अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर अबरार ने बताया कि तेजाब से पीड़ित महिला को बेतिया रेफर किया गया है, इधर, घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर के एसआई शकील अहमद, विजय सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। वही मामले में पुलिस ने आरोपित कासिम मियां की गिरफ्तारी भी कर ली है। घटना के बारे में पीड़ित महिला ने गांव के ही कासिम मियां पर तेजाब फेकने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि गुरुवार को कासिम मियां और उसके घर के बच्चों के बीच विवाद हुआ. देर रात जब वह घर में सोई थी, तो उस पर तेजाब फेंक कर कासिम भागने लगा, इस दौरान वह चिल्लाई, लेकिन आरोपित भाग निकला।
