संवाददाता: साबिर अल्ली
बगहा। नगर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली में जयंत कुमार पांडे प्रधान सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ के निधन होने पर शोक सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। इस शोक सभा के आयोजन में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने जयंत कुमार पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को शांति मिले इसकी कामना की। जयंत कुमार पांडे के साथ बिताए गए दिनों को भी सेवानिवृत्त शिक्षकों ने याद किया और 2 मिनट का मौन भी सेवानिवृत्त शिक्षकों ने रखा। इस शोक सभा में बगहा अनुमंडल के कई सेवानिवृत्त शिक्षक मौजूद थे। जिनमें मदन मोहन गुप्ता, यदुवंशी प्रसाद, भाग्यनारायण पाठक, भुनेश्वर पाठक ,रामेश्वर ठाकुर, सुरेंद्र उपाध्याय, सुरेश शुकुल, गुलमी प्रसाद यादव, गोपी प्रसाद, सैयद मामून आलम, अखिलेश नाथ त्रिपाठी, त्रिलोकनाथ चौधरी आदि मौजूद थे।
