संवाददाता: साबिर अली
मंगलवार की शाम करीब 8:30 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल के आवास पर उनके समक्ष नरकटियागंज के श्रीमती मनीषा पांडे एवं अनुज वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेनू देवी पर्यावरण मंत्री नारायण प्रसाद चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह विनय बिहारी आदि भाजपा नेता उपस्थित थे साथ ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई दिया उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा ने दी
