संवाददाता: साबिर अली
पश्चिमी चम्पारण के बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गाव में बीती रात एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. तेजाब हमले की शिकार महिला बरगजवा गाव निवासी प्रभा देवी 45 वर्ष है और तेजाब से महिला का चेहरा व शरीर कई जगह जल गया है। शुक्रवार की सुबह परिजन घायल अवस्था मे महिला को लेकर अनुमंडलीय अस्प्ताल पहुचे जहा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को बेतिया रेफर कर दिया। महिला ने बताया कि गुरुवार को गाव के ही कासिम मिया और घर के बच्चों के बीच विवाद हुआ. देर रात जब वह घर मे सोई थी तो उस पर तेजाब फेंक कासिम भागने लगा. वो चिल्लाई भी लेकिन आरोपित भाग निकला. इधर घटनाको अंजाम देने वाले आरोपी कासिम मिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है. प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपित कासिम मिया पर महिला की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
