संवाददाता: साबिर अली
बेतिया, 29जून।गुप्त सूचना के धार पर पश्चिम चम्पारण के नौतन थाना की पुलिस ने छापेमारी दौरान भारी मात्रा में शराब, एक वैन समेत पांच तस्कर को गिरफ्तार की है। पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त तरकरों की गिरफ्तारी एवं शराब बरामदगी हेतु एक टीम गठित गयी।
गठित टीम के द्वारा त्वरित छापामारी करते हुए विदेशी शराब की तस्करी में संलिप्त कारोबारी 1. इस्तेयाक आलम, उम्र 22 वर्ष, पिता - जौवाद असारी, सा० - इस्लामपुर टिकैता, थाना- तुरकौलिया, 2. अमरजीत पासवान, उम्र 27 वर्ष, पिता - रामभरोस पासवान, सा० - मठ गरीब, थाना चकिया दोनो जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, 3. राजेश यादव, उम्र 25 वर्ष, पिता- मुटी यादव, सा० राजवाही, थाना- यादोपुर, जिला
गोपालगंज, 4. नन्दन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- सुरेश ठाकुर, सा०- बभनौली, थाना- गोविन्दगंज, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी एवं 5 जवाहीर शर्मा, उम्र 27 वर्ष, पिता-लालजी ठाकुर, सा० - दुधवलिया, थाना नौतन, जिला-पश्चिम चम्पारण बेतिया को 224 लीटर 640 एम०एल० विदेशी शराब 01 कार, 02 मोटरसाईकिल एवं D4 मोबाईल एवं के साथ गिरफ्तार किया गया, इस संबंध में नौतन थाना कांड सं०-360 / 2022, दिनांक- 29.06.2022 धारा-414 मा० द०वि० एवं 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० 2016 दर्ज किया गया है।
