संवाददाता: साबिर अली
उक्त कार्यक्रम के दौरान कुल 539 लोगों की निः शुल्क जांच कर उन्हे संबन्धित दवा का वितरण किया गया, जिसमे पुरुष, महिलाए तथा बच्चो का इलाज किया गया | बताते चले की इस तरह के कल्याणकारी कार्यक्रम समय समय पर वाहिनी के द्वारा सीमावर्ती इलाके मे रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए सदैव किया जाता रहा है।
जिसके अंतर्गत हाल ही मे दोन इलाके के ग्राम मे निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है तथा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
उक्त कार्यक्रम मे डॉ विनय अग्रवाल, कमांडेंट (चिकित्सा अधिकारी) 65 वी वाहिनी तथा वाहिनी के चिकित्सा टीम के अलावा सोनाली नाला समवाय के बल कर्मी और सैकड़ो की संख्या मे लाभार्थी मौजूद रहे ।
