संवाददाता: साबिर अली
बेतिया सिकटा रोड में बलथर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमका पकड़ी गांव के पास शिवगंगा बस एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृत युवक की पहचान शिकारपुर सिकटा निवासी अभिषेक कुमार सिंह पिता सुभाष सिंह के रूप में की गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है उक्त जानकारी देते हुए बलथर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बस को जप्त कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है
