सेख समीम की रिपोर्ट
बुधवार को कुंडहित प्रखंड के मनरेगा एवं 15 वे वित्त आयोग के कनीय अभियंता अमित कुमार सिंह, नयन पंडित एवं वकील मरांडी ने संयुक्त रूप से कुंडहित थाना में आवेदन देकर रंगदारी मांगने के आरोप में झारखंड जनता पार्टी के संस्थापक सह अध्यक्ष जंयतो बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कुंडहित थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार पिछले डेढ़ बरसों से जंयतो बनर्जी द्वारा रंगदारी कर उक्त लोगों से पैसा मांगा जाता था पैसा नहीं देने पर गाली गलौज एवं फसा देने की धमकी दी जाती थी। वही व्हाट्सएप के माध्यम से फोन कर रंगदारी मांगा जाता था। सोशल मीडिया एवं पब्लिक एप में बदनाम किया जाता था। उक्त लोगों ने बताया कि जंयतो बनर्जी के इस क्रियाकलाप से हम लोगों को कार्यक्षेत्र में हेय की दृष्टि से देखा जाता है। इससे हम लोगों का छवि खराब होता है साथ ही मानसिक रुप से प्रताड़ित भी किया जाता है। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि तीन व्यक्ति के संयुक्त आवेदन के आधार पर कुंडहित थाना कांड संख्या 09/2023 भादवि की धारा 384, 385, 388, 389, 500, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
