संतोष कुमार ,नाला।
नाला प प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सालुका गांव में किसानों के सम्मान के लिए किसान सम्मान दिवस मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबल चंद्र सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा जिला के भाजपा मोर्चा की पूर्व सांसद सुरज मंडल तथा पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सालुका गांव के दुर्गा मंदिर के समीप आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट व्यक्तियों को फूल का बुके देकर एवं फूल का माला पहना कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। वही किसानों ने अपने उत्पादित फसलों की भी प्रदर्शन कर अतिथियों को सम्मान के रूप में भेंट की । इस अवसर पर पूर्व सांसद सूरज मंडल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इसके अलावा उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार की कटु आलोचना कर कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार की शासनकाल में किसानों के हित में अभी तक कोई समुचित पहल नही किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि को लेकर चर्चा किया। वहीं पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने किसानों के समक्ष अपने कार्यकाल में किए गए उपलब्धियों को गिनाया साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया ,साथ में उन्होंने यह भी कहा कि यह ड्रीम प्रोजेक्ट किसानों के हित के लिए ही किया गया है जिससे किसानों को बहुत ही फायदा होगा। इस अवसर पर सालुका गांव के बहुत से गणमान्य लोग मौजूद थे।
