*किसानों के सिंचाई व नई तकनीक कृषि कार्य के प्रति सरकार गंभीर*:*मंत्री हफीजुल हसन*
*मधुपुर*: *सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने शनिवार को भूमि संरक्षण विभाग की ओर प्रदत्त मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के 90 किसानों के बीच 90 फ़ीसदी सरकारी अनुदान पर सिंचाई पंप सेट का वितरण किया। मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार किसानों व खेती के प्रति सजग है। लिहाजा सिंचाई की मुकम्मल व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार लगातार कार्य कर रही है। कहा कि वर्तमान समय में कृषि कार्य के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई तकनीकी के माध्यम से खेती करने के लिए प्रेरित क्या जा रहा है। खेती कार्य से विमुख हो चुके किसानों के लिए सरकार हर तरह का सहयोग करने के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण विभाग की ओर से सिंचाई के लिए मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 58 बड़ा तालाब, 55 छोटा तालाब, 37 डीप बोरिंग का कार्य किया गया है। तकरीबन 150 किसानों के बीच सिंचाई पंप सेट का वितरण किया जा रहा है। कहा कि किसान नए तकनीक से खेती करेंगे तभी वह आर्थिक रूप से सबल होंगे। उन्होंने किसानों को स्टोबेरी फल की खेती करने की अपील की। यह फल अपने आप में इस क्षेत्र के लिए नया होगा। कहा कि एक घंटा बाड़ी और एक घंटा पढ़ाई के तर्ज पर किसान कार्य करें। तभी उनका जीवन स्तर में आमूलचूल परिवर्तन होगा। मंत्री ने मधुपुर प्रखंड के सब्जी उत्पादक गांव साप्तर व बुढ़ी बगीचा का उदाहरण देते हुए कहा कि नदी के किनारे बसा यह गांव सालों भर सब्जी का बड़े पैमाने पर उत्पादन करता है। उन्होंने सभी वर्गों के किसानों से पूरी मेहनत के साथ कृषि कार्य करने की अपील की। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 के तहत भूमि संरक्षण विभाग की ओर से मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के 90 किसानों के बीच तीन एचपी का पेट्रोल पंप सेट के अलावा 200 फीट सिंचाई पाइप का वितरण किया गया। पंप सेट का मूल कीमत 26200 है। किसानों को 90 प्रतिशत सरकारी अनुदान पर दिया गया है। यानी 6200 किसानों को जमा करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के देवीपुर प्रखंड के 35, मार्गोमुंडा प्रखंड के 35, मधुपुर प्रखंड के आठ, करौं प्रखंड के 12 किसानों के बीच पंपसेट का वितरण किया गया है। प्रत्येक प्रखंड में 30 पंपसेट का वितरण किया जाना है। मौके पर भूमि संरक्षण विभाग के कनीय अभियंता निरंजन कुमार, कांग्रेस नेता फैयाज कैसर, झामुमो नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल, मकसद खान, पूर्व जिला परिषद सदस्य इमरान अंसारी, अबू तालिब अंसारी, वार्ड पार्षद अल्ताफ हुसैन, अजय सिंह, झामुमो जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम, मोरिफ खान, मकसद खान, हाजी अल्ताफ हुसैन, ओम रवानी, परमेश्वर कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, भागीरथ गोस्वामी, हाजी अल्ताफ हुसैन, मुशर्रफ अंसारी, संतू दास, गुलाम अशरफ अयूब अंसारी, कुटुल अंसारी, अनीश साबरी अली अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।