*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने माहे रमजान की ढेर सारी शुभकामनाएं दी*
*टोपी और शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री जी को किया सम्मानित*
*आप सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी को एक साथ लेकर चलते हैं..यही हमारे मुख्यमंत्री जी की विशेषता है-इरफान अंसारी*
------------------------
*झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी झारखंड के डायनामिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर माहे रमजान की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक जी ने मुख्यमंत्री जी को टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही साथ अरब से मंगाये गये खजूर और आब-ए-ज़मज़म का पानी मुख्यमंत्री जी को भेंट की। मौके पर विधायक जी के साथ एक शिष्टमंडल उपस्थित था।*
*मौके पर विधायक जी ने कहां की आप सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं जो हमारे लिए गर्व की बात है। आप रामनवमी भी मनाते हैं..ईद भी मनाते हैं..सरहूल भी मनाते हैं..क्रिसमस मनाते हैं।यह आपकी विशेषता है।आपके नेतृत्व में झारखंड विकास की पटरी पर दौड़ रहा है।*
*मौके पर मुख्यमंत्री जी ने विधायक जी को माहे रमजान की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कहां की यही हमारी झारखंड की संस्कृति और सभ्यता है। हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी को एक साथ लेकर चलते हैं।*
*मौके पर युवा झारखंड के संरक्षक अर्शी आलम पप्पू ने मुख्यमंत्री जी को रमजान की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।*
मौके पर युवा झारखंड के संरक्षक आरसी आलम पप्पू जावेद आलम गुलाम गौश अरशद विनय अग्रवाल सोहेल मलिक आरिफ राजा सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
