Motihari Desk
भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा मोतिहारी के तत्वधान में रघुनाथपुर में एक महीने का सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन प्रांत से आए सुधीर कुमार सिंह प्रांतीय वित सचिव डॉ. नवनीत सौंडीलय ,प्रांतीय उपाध्यक्ष मधु साहु ,प्रांतीय संयोजक स्वालंबन सुंदरम शाखा के अध्यक्ष शिव किशोरी सिंह,महिला स्वालंबन प्रभारी संगीता चित्रांश विभा शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन संरक्षक पुनदेव प्रसाद यादव ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 25 महिलाए को प्रशिक्षण सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रशिक्षिका मिकी कुमारी को कुशल प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा के सचिव मनीषा प्रसाद आर्या,भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा के संगठन सचिव संतोष कुमार,रौशन कुमार, मुकेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


