पूर्वी चम्पारण के एसपी नवीन चन्द्र झा आजकल एक्शन में हैं। एसपी श्री झा के एक्शन में रहने से जिले में गड़बड़झाला करने वाले पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा है। एसपी साहब जिले में न तो किसी अपराधी को बख्शने की मूड में हैं और न अपने मातहत किसी पुलिस पदाधिकारी को। एसपी के इसी कार्यशैली का परिणाम है कि शिकायत मिलते ही अपने विभागीय पदाधिकारियों पर भी वे त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। जिले के इतिहास में पहली बार किसी थाने पर छापेमारी की गई और गलत पाए जाने पर मुक्कमल कार्रवाई भी हुई है। एसपी नवीन चंद्र झा ने शराब की हेराफेरी के मामले में दोषी पाए गये तुरकौलिया के थानाध्यक्ष नवनीत कुमार एवं रिश्वत की मांग का ऑडियो वायरल होने पर सुगौली थाने के एएसआई पंकज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी के निर्देश पर तुरकौलिया थाने में रात भर हुई थी छापेमारी
एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस अधिकारियों ने तुरकौलिया थाने में शनिवार रात भर छापेमारी की। छापेमारी दल में शामिल पदाधिकरियों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी श्री झा ने तुरकौलिया थानध्यक्ष नवनीत कुमार को निलंबित कर दिया। दूसरी तरफ सुगौली थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें एएसआई द्वारा एक शराब कारोबारी से रिश्वत की मांग की जा रही है। उस एएसआई को भी निलंबित किया गया है। एसपी श्री झा द्वारा की गई कार्रवाई का जिले के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अमन पसंद लोगों ने स्वागत किया है।
Report:- Abhishek Singh (Surya)
