- खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया
- इलाके को सील किया गया, सर्च अभियान चलाया जा रहा
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के लिखड़ीपोरा में एनकाउंटर शुरू हो गया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।हालांकि, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।शनिवार देर शामजम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहलेदो दिनों मेंसुरक्षाबलों नेआठ आतंकवादियों को मार गिराया है।इनमें पांच शोपियां में और तीनअवंतीपोरा एनकाउंटर में मारे गए। मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे।इस महीने 11 एनकाउंटर हो चुके हैं। इसमें 35 आतंकी मारे जा चुके हैं।पिछले दिनों पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहानार्को-टेरर रैकेट भी पकड़ा गया। ये रैकेट आतंकियों के लिए फंडिंग में मदद कर रहा था।
19 जून तक 11 एनकाउंटर
1 जून:नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते हुए 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
2 जून:पुलवामा के त्राल इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
3 जून:पुलवामा के ही कंगन इलाके में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।
5 जून:राजौरी जिले के कालाकोट में एक आतंकवादी मारा गया।
7 जून:शोपियां के रेबन गांव में 5 आतंकी मारे गए।
8 जून:शोपियां के पिंजोरा इलाके में 4 आतंकी ढेर।
10 जून:शोपियां के सुगू इलाके में 5 आतंकियों का एनकाउंटर।
13 जून:कुलगाम के निपोरा इलाके में 2 आतंकी मारे गए।
16 जून:शोपियां के तुर्कवंगम गांव में 3 आतंकी ढेर।
18-19 जून:अवंतीपोरा और शोपियां मेंआठ आतंकवादियों मारेगए।
