यहां मीडिया को बताया गया है कि Realme C11 को जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा. कंपनी एक टीजर फोटो भी भेजा है, जिसमें केवल फोन का बैक नजर आ रहा है और इसका कैमरा पोर्शन हीडन है। इसके अलावा रियलमी ने मलेशिया में टीजर जारी कर जानकारी दी है कि Realme C11 में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया जाएगा। फिलहाल MediaTek Helio G35 प्रोसेसर की भी लॉन्चिंग नहीं हुई है, ऐसे में इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
इसके अलावा Lowyat ने दावा किया है कि Realme C11 में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। दूसरी तरफ कंपनी भारत में 25 जून को Realme X3 सीरीज और नए ईयरबड्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।कंपनी Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करेगी।
