आज 09 जुलाई विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72 वे स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में भी मनाया गया और सार्वजनिक जगह पर वृक्षारोपण किया गया THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, जुलाई 10, 2020
सुगौली:-रिपोर्ट अमरुल आलम खान 09 जुलाई विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72 वे स्थापना दिवस जो राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में भी मनाया जाता है जिसके उपलक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुगौली इकाई द्वारा सुगौली के थाना परिसर, सरकारी स्वास्थ्य अस्पताल परिसर, विभिन्न विद्यालयों, नगर पंचायत ऑफिस परिसर, सार्वजनिक जगहों इत्यादि पर वृक्षारोपण एवं वितरण का कार्य किया गया जिसमें प्रमुख रुप से औषधीय गुणों से युक्त व कोरोना महामारी से बचाव हेतु तुलसी का पौधा जोकि मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है, वायुमंडल में अत्याधिक मात्रा में ऑक्सीजन देने वाली पीपल एवं पाकुर का वृक्ष शामिल थे! वृक्षारोपण करके लोगों को अत्याधिक मात्रा में वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसे वायुमंडलीय संतुलन बना रहे!अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो सदैव छात्रहित, राष्ट्रहित, और समाजहित, में रचनात्मक काम करती है। विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, एकता, के मूल मंत्र से कार्य कर के व्यक्ति का चरित्र निर्माण करती है एवं राष्ट्रहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है! इस दौरान प्रिंस चौबे, बबलू गुप्ता, प्रशांत कुमार, हिमांशु शर्मा, प्रिंस बरनवाल, कमरुल जमा कुरेशी, रजत श्रॉफ, निरंजन दुबे, साहिल, प्रकाश ,श्याम ,आदित्य पांडे ,शिवम, प्रदीप, अर्जुन,आशीष ,एसपी कुमार, रंजन कुमार ,सिद्धांत कुमार, आदित्य कुमार ,इत्यादि उपस्थित रहे
अन्य ऐप में शेयर करें
