जो अमेरिकी सरकार को पूरा समर्थन दिया था।ईरान पर जंग के दो दिन पहले इजराइल में मोदी जाकर लड़ाई को मैं समर्थन देता है।उसके बाद ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा हमला किया गया।अमेरिका से ट्रेड डील करके मोदी सरकार ने कृषि के क्षेत्र में समझौता कर भारत के किसानों का कमर तोड़ दिया है।आज नरेन्द्र का मतलब सरेंडर हो गया है।आज मोदी और अमित शाह देश को बेंच रहे हैं और अंबानी और अडानी देश खरीद रहे हैं।आज धर्म के आधार पर देश की जनता को बांटने का काम मोदी सरकार कर रही है ।हमें इसके खिलाफ व्यापक लड़ाई करनी है। अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष तथा सांसद अमराराम ने सम्मेलन का उदघाटन करते हुए कहा कि आज संकट का सामना नहीं कर पा रहे 5 लाख किसानों ने आत्महत्या कर लिया।लेकिन किसानों को कर्ज से मुक्त मोदी सरकार ने नहीं किया।हमें इस किसान विरोधी मोदी सरकार से लड़ना होगा।पिछले दिनों हमने लड़ कर तीन किसान विरोधी काले कानूनों को वापस कराया था। हमारे देश की सरकार पहली सरकार है जो पेट्रोल और डीजल की कीमत से ज्यादा उस पर टैक्स लेती है।आज मोदी सरकार देश की बिजली व्यवस्था को भी अदाणी के हाथों में सौंप देना चाहती है।जब लाल झंडे की ताकत बढ़ती है,तो मनरेगा मिलता है।सूचना का अधिकार मिलता है और जब लाल झंडे की ताकत कम हो जाता है तो हमारे अधिकार छीन लिए जाते हैं।अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बादल सरोज ,संयुक्त सचिव अवधेश कुमार,बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार , उपाध्यक्ष ललन चौधरी, उपाध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार,रामजतन सिंह,प्रभुराज नारायण राव,श्याम भारती,संजय कुमार,रणधीर यादव, म. सत्तार अंसारी, अशोक पाठक, सत्येन्द्र मिश्र आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता का. राजेन्द्र प्रसाद सिंह और संचालन धनंजय गिरि ने की। इस सम्मेलन में पूरे बिहार से 400 किसान प्रतिनिधियों के साथ-साथ पूर्वी चंपारण जिला के किसान भी हजारों की संख्या में खुला अधिवेशन में शामिल हुए।
मोतिहारी में बिहार राज्य किसान सभा के 38वें राज्य सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
रविवार, जून 07, 2026
पू. च. मोतिहारी :- बिहार राज्य किसान सभा का 38 वां राज्य सम्मेलन विजयकांत ठाकुर नगर, वाई एस विवाह भवन,मोतिहारी में 6 जून को खुला अधिवेशन से प्रारंभ हुआ।सम्मेलन के खुला अधिवेशन को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का. अशोक ढवले न बताया कि आज किसानों के लिए जमीन का सवाल बहुत महत्वपूर्ण है।जो जमीन जोतेगा वह उसका मालिक होगा।बिहार में 22 लाख भूमिहीन किसानों को जमीन देने को नीतीश कुमार ने कहा था।लेकिन नहीं कर सके।हमें इस लड़ाई को लड़ना है।अभी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, खाद के दाम जबरदस्त बढ़ा है।इसका जिम्मेदार मोदी की सरकार है।
अन्य ऐप में शेयर करें