बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही, पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन ने कहा कि नागपंचमी एवं स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने तथा क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का भरोसा दिलाया।


