बड़ी खबर अभी अभी-बिहार से दिल्ली जा रही बस कार से टकराकर पलटी, छह की मौत, 20 की हालत नाजुक
UP-BIHAR के मधुबनी से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही बस UP कन्नौज के सौरिख के पास एक कार से टकरा कर पलट गई। इस ACCIDENT में बस में सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हुई हैं।
घायलों को सौरिख और सैफई के होस्पीटल भेजा गया है। यह ACCIDENT लखनऊ-AAGRA EXPRESS वे पर रविवार तड़क सुबह हुआ।
बताया जा रहा है लॉकडाउन के बाद से बड़ी संख्या में कामगार और प्रवासी अपने काम पर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी से एक Sleeper busकई लोगों को लेकर दिल्ली जा रही है।
bus express वे से होकर गुजरते समय सौरिख के करीब सामने खड़ी एक लग्जरी कार से बस की टक्कर हो गई। बस की रफ्तार तेज होने से टक्कर भी तेज हुई और दोनों ही गाड़ियां पलट कर express वे से नीचे जा गिरी।
सौ थाना की पुलिस और एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग team भी पहुंच गई। लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 6 लोगों की मौत की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर सौरिख के पास पहले से ही एक किनारे खड़ी हुई थी। Accident me दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
ब्यूरो रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
