बिहार के पूर्वी चम्पारण से ब्यूरो की रिपोर्ट:- अमरुल आलम खांन
मोतिहारी/रक्सौल :- राजद नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी के निर्देश पर युवा प्रदेश अध्यक्ष जनाब कारी सोहेब जी के द्वारा रक्सौल निवासी छात्र नेता कुमार दुर्गेश साह के कार्य को देखते हुए पूर्वी चम्पारण के युवा जिला सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। वही कुमार दुर्गेश को मनोनीत होने के बाद कारी सोहेब ने कहा इनके मनोनयन से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। और उन्होंने कहा कि जिला के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं मे हर्ष का माहौल है।उक्त अवसर पर रक्सौल विधानसभा पूर्व प्रत्यासी सुरेश यादव, राजद नेता डॉ नदीम, प्रदेश महा सचिव फखरुद्दीन आलम, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म, युवा नगर अध्यक्ष राज शर्मा, युवा जिला महा सचिव अतुल सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रदीप यादव, छात्र राजद नेता अरविंद कुमार, मनीष यादव सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई एंवम शुभकामनाएं दी।
