मोतिहारी: सुगौली प्रखंड के श्रीपुर भटवालिया के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने को ले सड़क जाम कर घंटो काटा बवाल
ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने को ले सड़क जाम कर घंटो काटा बवाल।
ब्यूरो रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
मोतिहारी/सुगौली प्रखंड के श्रीपुर भटवलिया के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने मुख्य पथ को जाम कर जमकर बवाल काटा और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रखंड के दक्षिणी श्रीपुर पंचायत के भटवलिया के ग्रामीण जन अधिकार युवा जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी,पूर्व प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्र,अवनीत तिवारी,दीपक महतो,मुकेश महतो,रामायण महतो,राहुल महतो,कैलाश सहित कई लोगों ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 06 के भटवालिया हनुमान मंदिर के पास आम गैरमजरूआ जमीन को कुछ लोगो के द्वारा जबरन अपने कब्जे में किया जा रहा हैं और वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़क का अभी तक उचित निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस रोजमर्रा समस्या से जुझ रहे ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया जिससे लोग सैकड़ों की संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंच जमकर बवाल काटा। विगत 2 जून को ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय तथा प्रखंड कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया था। जिसके बाद अधिकारियों के द्वारा 10 जून के तिथि तय किया गया।लेकिन अब तक कोई करवाई नहीं हुई।जिससे आक्रोशित होकर मुख्य पथ पर प्रदर्शन किया जा रहा है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच ग्रामीणों के भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम हटवाया। सीओ बद्री ठाकुर ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच का आदेश दे दिया गया है। अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा।
