आदापुर प्रखंड अन्तर्गत अंधरा पंचायत के पकही गाँव में कई वर्षों से पुलिया के राह देख रहे ग्रामीण वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया।
ब्यूरो रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
आदापुर, दिनांक 24.07.20
आदापुर प्रखंड अन्तर्गत अंधरा पंचायत के पकही गाँव में कई वर्षों से पुलिया के राह देख रहे ग्रामीण वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण आज तक नही हो सका पुलिया टुट जाने से वहां के लोग एक पोल के सहारे आवागमन करने पर मजबूर है। बाढ़ के दिनों मे गांव का सम्पर्क प्रखंड मुख्यालय से टुट जाता है जिसके कारण वहां महिलाओं, वृद्ध विमार लोगों का इलाज करा पाना असंभव हो जाता है। और कई लोगो का इलाज के अभाव में मृत्यु हो जाती है। वही किसान अपनी खेतो मे धान की रोपनी तक नही कर पाते। सोशल यूथ कमिटी ऑफ बिहार के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नेमतुल्लाह और ग्रामीणों ने वहां के स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों को हर साल इस समस्या से अवगत कराते रहते हैं। लेकिन आज पांच वर्ष होगए अभी तक वहां के लोग चचरी के सहारे जिवन गुजारने पर विवश है। लोगों का आक्रोश आज फुट पड़ा और सरकार के उदासीन रवैया के नारे बाजी करने लगे। मौके पे - फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद रेजाउल्लाह, युवा समाज सेवा मोहम्मद समिउल्लाह, मो वसीम अख्तर, हैदर अली, फिरदौस जिया, सलसबील अख्तर, शाहिद अनवर, ई. फसिह अख्तर, राम बालक, रामदेव रामदेव सुरेश यादव, प्रेम चन्द्र आदी ग्रामीण मौजूद थे।

