बाढ़ से चटिया चिन्तामनपुर की फसल बर्बाद, किसान परेशान
अरेराज अनुमंडल अंतर्गत मलाही थाना क्षेत्र के चटिया चिन्तामनपुर दियर क्षेत्र में आयी बाढ़ के कारण किसानों की करोड़ों रुपया का क्षति हुई है, कई घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चूका है, इलाके के समाज सेवी बाबु आलम राष्ट्रीय मानव अधिकार एंव सामाजिक न्याय आयोग के उप अध्यक्ष ने बताया के गंडक नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण क्षेत्र में पशुपालकों के दर्जनों मवेशी बाढ़ में बह गये है वहीं दियर क्षेत्र में गन्ना की खेती करने वाले किसानों का फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी, सभी किसानो की मांग है कि सरकार किसानों की प्रस्थिति को देखते हुए क्षतिपूर्ति हेतु उचित मोवावजा दे ताकि गरीब किसानों का कल्याण हो सके किसानों में शेख शब्बीर अली, शेख समसुल जोहा, बनारसी राउत, हरेन्द्र राउत, इस मोहम्मद मस्तान, जितेन्द्र राउत शेख इस्तेयक अली, रमेश शर्मा, नारद यादव इत्यादी सैकड़ों किसान इस आपदा से प्रभावित हैं.
ब्यूरो रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान

